बोनी कपूर और अनील कपूर में श्री देवी की वजह से हुई थी लड़ाई - INDIAN NEWS

Latest

Hindi News - Shows latest news, breaking news in Hindi, Samachar (समाचार) and news headlines from India, current affairs, cricket, sports, business and cinema.

Thursday, 1 March 2018

बोनी कपूर और अनील कपूर में श्री देवी की वजह से हुई थी लड़ाई

बॉलीवुड में अनील कपूर की ऐसी फैमिली है, जहाँ आपसी मदभेद और झगड़ो के मामले कम ही सामने आते है। अनील कपूर,बोनी कपूर और संजय कपूर तीनो भाइयो के काफी अच्छे रिश्ते रहे है।बोनी कपूर ने अपने बड़े भाई का फर्ज निभाते हुए दोनों भाइयो के फिल्मी कैरियर को आगे बढ़ने में काफी बड़ा  रोल ऐड किया लेकिन 1985 में एक फिल्म के दौरान ऐसा वाक्या हुआ,जब दोनी भाई आपस में भीड़ गये। मिथुन और श्री देवी का रिस्ता टूटने के बाद ही बोनी कपूर जो की दोनों के कॉमन फ्रेंड थे, श्री देवी के आस पास मडराने लगे थे। जब बोनी ने 'मिस्टर इंडिया' फिल्म बनाने की योजना बनाई। तब उनकी श्री देवी पहली पसंद हुआ करती थी,पर श्री देवी ने फिल्म करने से मना कर दिया।बोनी के बार बार जोर देने पर श्री देवी ने बात अपने मम्मी के ऊपर डाली दी, क्यूंकि उन दिनों श्री देवी की मम्मी ही तय करती थी कि श्री देवी किस फिल्म में काम करेंगी, इसीलिए बोनी श्री देवी की मम्मी से मिलने चेन्नई जा पहुंचे पर फिर श्री देवी ने फिल्म के लिए 10 लाख रूपए की डिमांड कर दी,ताकि बोनी खुद ही मना कर दे। लेकिन बोनी पर तो जैसे श्री देवी का जादू चढ़ा हुआ था। उन्होंने 10 लाख की जगह 11 लाख देकर श्री देवी की बोलती बंद कर दी और श्री देवी को मजबूरन इस फिल्म का हिस्सा बनाना ही पड़ा, बोनी के साथ अनील कपूर ने भी अपनी कमाई का बड़ा हिंसा फिल्म में इन्वेस्ट किया था ,जाहिर है इतना पैसा श्री देवी पे खर्च करना उनको खटक रहा था,लेकिन उन्होंने चुप रहना ही ठीक समझा।
Image result for shree devi
 शूटिंग के दोरान बोनी श्री देवी को खुश करने के लिए पैसा पानी की तरह बहा रहे थे। जिसकी वजह से फिल्म ओवर बजट जा रही थी। पैसों की ये फिजूलखर्ची अनील कपूर को रास नहीं आ रही थी। एक दिन बोनी कपूर ने जब श्री देवी की माँ के इलाज के लिए अमेरिका का एयर टिकट बुक किया,तब अनील कपूर के सबर ने जवाब दे दिया और वो सेट पे ही बोनी पे चीलाने लगे,मामला इतना आगे बड़ा की अनील कपूर ने शूट कैंसिल कर दिया और सेट छोड़ कर चले गए। निर्देशक शेखर कपूर के समझने के बाद अनील कपूर इस शर्त पे राजी हुए की प्रोडक्शन का सारा काम काज वे खुद देखेंगे और फिल्म का कमाई का बड़ा हिस्सा भी अपने पास रखेंगे। बोनी इस फिल्म पर इतना पैसा खर्च कर चुके थे की उनके पास और कोई चारा ही नहीं था। फिल्म जबरदस्त कामियाब रही और अनील कपूर को इससे काफी फ़ायदा हुआ बोनी के लिए राहत की बात ये रही की इस फिल्म के बाद श्री देवी, उन्हें गंभीरता से लेनी लगी और एक दिन फिर दोनों ने शादी कर ली।

No comments:

Post a Comment

अपना कीमती सुझाव जरूर दे