मशहूर ऐक्ट्रेस श्रीदेवी की दुबई में हुई मौत का कारण जानने में जुटी स्थानीय पुलिस - INDIAN NEWS

Latest

Hindi News - Shows latest news, breaking news in Hindi, Samachar (समाचार) and news headlines from India, current affairs, cricket, sports, business and cinema.

Tuesday, 27 February 2018

मशहूर ऐक्ट्रेस श्रीदेवी की दुबई में हुई मौत का कारण जानने में जुटी स्थानीय पुलिस


मशहूर ऐक्ट्रेस श्रीदेवी की दुबई में हुई मौत का कारण जानने में जुटी स्थानीय पुलिस इस हाई-प्रोफाइल केस की हर ऐंगल से जांच कर रही है। सोमवार को पुलिस ने इस संबंध में श्रीदेवी के परिजनों और होटल स्टाफ से भी पूछताछ की। श्रीदेवी की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस उन कड़ियों को  एक बार फिर सिलसिलेवार रिक्रिएट    कर रही है, जिससे वह मामले की तह तक पहुंच सके, कि आखिर कैसे और किन हालात में एमिरेट्स टावर के रूम नंबर 2201 में उनका शव मिला।

Image result for sridevi death news hindi

इस सिलसिले में पुलिस ने श्रीदेवी के पति बोनी कपूर समेत उन रिलेटिव से भी पूछताछ की है, जो इस टूर पर श्रीदेवी के साथ यहां आए हुए थे। पुलिस से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को देखने के बाद कुछ ऐसे सवाल थे, जिसके बाद हमने सोचा कि हमें इस केस पर दोबारा जांच करनी चाहिए।' 


पढ़ें: श्रीदेवी: दुबई पुलिस ने की बोनी कपूर से पूछताछ
जब तक पुलिस की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अल कुसैस मोर्चरी में ही रखा जाएगा। जिस कमरे में श्रीदेवी ठहरी हुई थीं, उसे पुलिस पहले ही सील कर चुकी है। एक सूत्र के मुताबिक, सोमवार को पुलिस ने बोनी कपूर से इस घटना की सिलेसिलेवार ढंग से पूछताछ की। इसके अलावा मोहित मारवाह के परिवार और होटल स्टाफ से भी पूछताछ की गई।


Image result for sridevi death news hindi


दूबई के कुछ सूत्रों ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी, तो दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन (DPP) श्रीदेवी के शव का एक और बार पोस्टमॉर्टम के लिए कह सकती है। यह भी जानकारी मिली है कि DPP की बिना अनुमति के बोनी कपूर को दुबई छोड़ने की इजाजत नहीं है। बहरहाल पुलिस श्रीदेवी के फोन कॉल्स की डिटेल भी खंगाल रही है। 

इसके अलावा भारत में श्रीदेवी के मेडिकल रेकॉर्ड्स को भी तलाशा जा रहा है। प्रॉसिक्यूटर कार्यालय श्रीदेवी से जुड़ी यह जानकारियां भी चाहता है कि श्रीदेवी अब तक किस-किस तरह के मेडिकल ट्रीटमेंट से गुजरी हैं और उन्होंने कौन-कौन सर्जरी कराईं हैं। प्रॉसिक्यूशन इस एंगल भी जांच कर रहा है कि क्या उनकी सर्जरी को भी इस आकस्मिक मौत का कारण माना जा सकता है।

दुबई के नियमों के मुताबिक मृत्यु प्रमाण-पत्र सबसे पहले अरबी भाषा में जारी किया जाता है। इसके साथ ही अंग्रेजी अनुवाद की सत्यापित प्रति भी उपलब्ध कराई जाती है। मुंबई में स्थित कपूर ऑफिस ने सोमवार देर शाम को बताया कि ऐक्ट्रेस श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार को मुंबई लाया जाएगा। रिलायंस ग्रुप के मुखिया अनिल अंबानी का 13 सीट वाला एक विशेष विमान सोमवार से ही दुबई एयरपोर्ट पर श्रीदेवी का शव भारत लाने के लिए तैयार खड़ा है। यह विमान सोमवार शाम साढ़े 4 बजे भी उड़ान भरने के लिए तैयार था, लेकिन प्रॉसिक्यूटर ऑफिस से श्रीदेवी के शव को भारत लाने की मंजूरी न मिलने के कारण ऐसा नहीं हुआ।

सोमवार को श्रीदेवी के शव के पोस्टमॉर्टम के बाद दुबई पुलिस ने यह बयान जारी किया था कि ऐक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत अचेत होकर बाथटब में गिरने के कारण हुई है। इसके बाद दुबई पुलिस ने यह केस तय नियमों के मुताबिक दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन को सौंप दिया, जो वहां के नियमों के मुताबिक अपनी जांच को आगे बढ़ा रहा है। 


No comments:

Post a Comment

अपना कीमती सुझाव जरूर दे