बीजेपी को मिली जीत, जानिए क्या सोचते है पूर्वोतर के लोग - INDIAN NEWS

Latest

Hindi News - Shows latest news, breaking news in Hindi, Samachar (समाचार) and news headlines from India, current affairs, cricket, sports, business and cinema.

Saturday, 3 March 2018

बीजेपी को मिली जीत, जानिए क्या सोचते है पूर्वोतर के लोग

त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के आए चुनाव परिणामों के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। शाह ने कहा कि इन तीन राज्यों के चुनाव परिणाम भाजपा के मनोबल को बढ़ाने वाले हैं। इस जीत के कई मायने है। तीनों राज्यों के परिणाम कांग्रेस के खिलाफ रहे। इससे यह भी सिद्ध हुआ है 'लेफ्ट भारत के किसी भी हिस्से के लिए राइट नहीं है।' अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के पश्चिमी छोर जैसा विकास अभी पूर्वी छोर में नहीं हुआ है। इसके लिए उन्होंने 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' शुरु की। यह जीत सरकार की नीतियों पर लोगों का ठप्पा है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में बहुमत के बावजूद कैबिनेट में सहयोगी दल को शामिल किया जाएगा। 

Image result for bjp wins

त्रिपुरा के चुनावों में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है. पहली बार पार्टी राज्य में सरकार बनाने जा रही है. यहां पर पार्टी को दो-तिहाई बहुमत मिलता दिख रहा है. बीजेपी की इस जीत में राज्य के युवा और महिलाओं का काफी अहम रोल है. आखिर इस जीत पर वहां के युवाओं का क्या कहना है आइए पढ़ें:-
त्रिपुरा के युवाओं ने कहा कि मानिक सरकार ने कुछ नहीं किया. मोदी जी की वजह से आज यहां पर मीडिया भी आया है. मानिक कहते रहे हैं कि गरीब की सरकार है और उन्होंने राज्य को गरीब ही बनाकर रखा है. ट्राइबल एरिया में भी लेफ्ट को करारी हार मिली है. 
त्रिपुरा के युवाओं ने कहा कि ट्राइबल एरिया में जेएमपी को उखाड़ के आईपीएफटी में लोग गए. वहां पर अभी भी पानी नहीं है, लोग गंदा पानी पीते हैं, बिजली नहीं है. वाम का वादा बेकार रहा है.
त्रिपुरा के लोगों का कहना है कि 25 सालों से हमारे यहां पर विकास नहीं हुआ है. बीजेपी लोगों को विकास की बात समझाने में कामयाब रही.
Image result for bjp wins
महिलाओं के खिलाफ  अपराध में त्रिपुरा में स्थिति काफी खराब है. बीजेपी सरकार में उम्मीद है कि महिलाओं को संरक्षण मिलेगा. महिला सशक्तिकरण पर बल दिया जाएगा.
कई लोगों ने कहा कि हमने बदलाव के लिए वोट दिया है. हम जब से पैदा हुए राज्य में मानिक सरकार की सरकार है. 
जीत से उत्साहित भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा 'अभी भाजपा का स्वर्णिम काल नहीं आया है। कर्नाटक, बंगाल, केरल और ओडिशा जीतना बाकी है।' शाह की यह टिप्पणी काफी अहम है। कर्नाटक में डेढ़ महीने बाद चुनाव है, वहां उसका मुकाबला कांग्रेस से होना है। ऐसे में भाजपा अध्यक्ष की यह भूख प्रदेश के कार्यकर्ताओं में नया जोश भर सकती है। जबकि ओडिशा में 2019 में चुनाव है। यहां हाल ही के स्थानीय चुनावों में पार्टी में अपनी काफी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

No comments:

Post a Comment

अपना कीमती सुझाव जरूर दे