हिसार। जिले में लव जेहाद का एक मामला सामने आया है। महिला ने थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने धर्म छिपाकर उसके साथ शादी की।
दरअसल ये मामला 13 साल पुराना है। लव जेहाद का शिकार हुई महिला को पति की एक और करतूत का पता चला तो वो सीधे थाने पहुंच गई। महिला का कहना है कि उसके पति ने धर्म बदलकर उसके साथ हिंदू रीति रिवाज के तहत शादी की, पता चलने पर उसने इसकी शिकायत जिला संरक्षण अधिकारी को दी। महिला अधिकारी ने मदद करने की बजाय युवक से उसका निकाह करवा दिया। अब 13 साल बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
महिला को पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। राजस्थान के भादरा में उसकी पहली पत्नी और चार बच्चे रहते हैं। पीड़ित महिला के भी दो बच्चे हैं। पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ मांगा और पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
महिला के साथ विहिप और बजरंग दल के नेता भी थाने गए थे। एसएचओ ललित का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment
अपना कीमती सुझाव जरूर दे