कर्नाटक में फिर एक हिन्दू युवक को मारा दिया गया - INDIAN NEWS

Latest

Hindi News - Shows latest news, breaking news in Hindi, Samachar (समाचार) and news headlines from India, current affairs, cricket, sports, business and cinema.

Wednesday, 21 February 2018

कर्नाटक में फिर एक हिन्दू युवक को मारा दिया गया

मंगलुरू। कर्नाटक के मंगलुरू में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता बताए जा रहे दीपक राव की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। शव के घर पहुंचने पर बड़ी तादाद में लोग वहां पहुंचे। मंगलुरू के सुराथकल कटिपाला में उनके घर के आसपास बड़ी तादाद में भाजपा और हिन्दूवादी संगठनों के लोग पहुंचे। इस दौरान लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई। वहीं कर्नाटक के भाजपा सांसदों ने गुरुवार को गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। सांसदों ने कर्नाटक सरकार पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दमनकारी नीति आपनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक युवक के शवयात्रा को निकालने की इजाजत नहीं दी है, हालांकि मृतक के घर पर बड़ी तादाद में लोग पहुंचे हैं।  बुधवार को हुई थी हत्या बुधवार को मंगलुरु के पास कटिपल्ला में दोपहर को कार में सवार 4 लोगों ने मोटरसाइकिल पर जा रहे 28 साल के दीपक राव की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। मामले पर कर्नाटक के आरएसएस मीडिया को-ऑर्डिनेटर राजेश पद्मार ने ट्वीट कर बताया कि दीपक राव बजरंग दल और बीजीपी का सक्रिय वॉलंटियर था। 

Image result for deepak rao killed

हालांकि, बाद में बजरंगदल के कर्नाटक संयोजक सूर्येणरायन ने कहा कि दीपक बजरंग दल का सदस्य नहीं था, वो बस कार्यक्रमों में हिस्सा लेता था। एनआईए से जांच की मांग वहीं भाजपा सांसद एन के कतील ने इस हत्या की जांच एनआईए से करवाने की मांग की है। कर्नाटक के भाजपा नेताओं ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप है और लगातार हिन्दूवादी संगठनों और भाजपा से जुड़े लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर अपराधियों को सरंक्षण देने का आरोप लगाया है।


दीपक राव हत्याकांड : जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परिवार को समझाया
कई घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद आखिरकार जिला प्रशासन के दखल और राज्य सरकार के 10 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा के बाद दीपक राव का परिवार अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गया। भाजपा और बजरंग दल से जुड़े दीपक की हत्या बुधवार को दिनदहाड़े मेंगलूरु शहर से करीब 15 किमी दूर काटीपल्ला में चार कार सवार अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर दी थी। हालांकि, वारदात को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों का 20 किमी तक पीछा कर पुलिस ने 4 अपराधियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। अपराधियों को पकडऩे के लिए पुलिस को फायिरंग भी करनी पड़ी थी।

Image result for deepak rao killed

भाजपा संघ परिवार के संगठनों की ओर से आहूत सूरतकल और काटी पल्ला बंद के आह्वान को देखते हुए पहले ही मेंगलूरु शहर और आसपास के इलाकों में पुलिस ने एहतियाती तौर पर धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी थी। भाजपा ने मेंगलूरु से काटीपल्ला तक शव यात्रा निकालने की घोषणा की थी। गुरुवार सुबह मेंगलूरु के ए जे अस्पताल परिसर के शवगृह में दीपक के शव को देखने स्थानीय लोकसभा सदस्य नलिन कुमार कटील भी पहुंचे। अस्पताल परिसर में भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने आनन-फानन में परिवार वालों को बताए बिना ही दीपक को शव को शवगृह के पिछले दरवाजे से निकाल कर उसके पैतृक गांव ले जाने की कोशिश की ताकि शवयात्रा नहीं निकाली जा सके।
लेकिन जैसे ही लोगों का पता चला वे विरोध करने लगे। मौके पर मौजूद मेंगलूरु पुलिस आयुक्त टी आर सुरेश और अपर पुलिस महानिदेशक कमल पंत ने लोगों को समझाकर शांत कराया। काटीपल्ला पहुंचने पर ग्रामीणों ने एंबुलेंस के कर्मचारियों को शव उतारने से रोक दिया और अस्पताल वापस भेजने की मांग की। ग्रामीण मौके पर मुख्यमंत्री और गृह मंत्री बुलाने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से बातचीत के बाद परिवार के लोग शव को लेने और अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हो गए। जिलाधिकारी शशिकांत सेंथिल ने दीपक के परिवार को सांत्वाना देने के साथ ही सरकार की ओर मुआवजा दिलाने का भी भरोसा दिया। मौके पर जुटे उग्र ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने दीपक के परिवार को सरकार की ओर से 10 लाख रुपए मुआवजे के दिए जाने की घोषणा की। इसमें 5 लाख रुपए जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को ही परिवार को दे दिया जाएगा जबकि 5 लाख रुपए मुख्यमंत्री कोष से बाद में दिया जाएगा। हालांकि, ग्रामीणों ने 50 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा को लेकर कुछ देर तक प्रदर्शन किया लेकिन बाद में परिवार के सदस्य जिला प्रशासन की घोषणा को स्वीकार करने के लिए सहमत हो गए। प्रशासन ने पहले गांव में भी शवयात्रा निकालने से मना कर दिया था लेकिन बाद में दीपक के घर से शमशान तक शवयात्रा निकालने की अनुमति दे दी। शवयात्रा के पूरे मार्ग कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इस बीच, सूरतकल और कटीपल्ला में बाजार और दुकानें बंद रहे।संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन 

Image result for deepak rao killed|

गुरुवार को राज्य के भाजपा सांसदों ने दीपक हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर संसद भवन के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रह्लाद जोशी, पी सी मोहन, शोभा करंदलाजे, प्रताप सिम्हा आदि शामिल हुए।एनआईए जांच से सरकार का इनकार,इस बीच, गृह मंत्री आर रामलिंगा रेड्डी ने पत्रकारों से बातचीत में दीपक हत्याकांड की जांच एनआईए या सीबीआई से कराए जाने की मांग को खारिज करते हुए कहा कि अभी इसका कोई औचित्य नहीं है। पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और जांच के दौरान हत्या के कारणों का पूरी तरह खुलासा हो जाएगा। काटीपल्ला दौरे के बारे में पूछे जाने पर रेड्डी ने कहा कि इस बारे में वे मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद उचित फैसला करेंगे। रेड्डी ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य सरकार ना तो किसी समुदाय के समर्थन या विरोध में है। सरकार सिर्फ कानून तोडऩे वालों के खिलाफ है।

Image result for deepak rao killed

पीएफआई पर प्रतिबंध लगाए केंद्र : रेड्डीपीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध नहीं लगाने के भाजपा के आरोप को खारिज करते हुए रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार को इस संगठन पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर कोई आपत्ति नहीं है। ऐसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है और उसे प्रतिबंध लगाना चाहिए।गृह मंत्री क्यों दें इस्तीफा : सीएममुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को खारिज करते हुए कहा कि हर घटना या वारदात के लिए मंत्री इस्तीफा नहीं दे सकते हैं। सिद्धरामय्या ने दीपक की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि हर मसले का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

अपना कीमती सुझाव जरूर दे