हिंदू बताकर मंदिर में की शादी, धर्म का पता चला तो भागी पीड़िता !! - INDIAN NEWS

Latest

Hindi News - Shows latest news, breaking news in Hindi, Samachar (समाचार) and news headlines from India, current affairs, cricket, sports, business and cinema.

Thursday, 13 April 2017

हिंदू बताकर मंदिर में की शादी, धर्म का पता चला तो भागी पीड़िता !!

हिंदू बताकर मंदिर में की शादी, धर्म का पता चला तो भागी पीड़िता


love jihad case reported from allahabad
इलाहाबाद में पिछले करीब साल भर से सुर्खियों में छाए लव जेहाद का एक और मामला सामने आया है।

                      शहर के कैंट इलाके की एक नाबालिग लड़की को दूसरे समुदाय के युवक ने अगवा करने के बाद मऊआइमा में दो महीने तक बंधक बनाकर रखा फिर खुद को हिंदू बताकर मंदिर में ले जाकर शादी भी रचा ली।

युवक की असलियत पता चलने पर लड़की घर से भागने की पुरजोर कोशिश करने लगी। शुक्रवार को वह किसी तरह ताला तोड़कर भागने के बाद घर पहुंची। शनिवार शाम वह कैंट थाने पहुंची तो पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे मेडिकल के लिए भेज दिया।

बताया था शिवम, निकला सरताज

love jihad in allahabad 4
15 साल की रेखा (नाम काल्पनिक) कैंट इलाके के गणेश नगर में एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। उसकी मां घरों में काम कर परिवार का गुजारा करती है।

कुछ महीने पहले रेखा भी घरों में काम करने जाने लगी ताकि परिवार का खर्च निकल सके। दो नवंबर की शाम वह काम पर जा रही थी तभी उमराव सिंह की गली में एक टेंपो अचानक रेखा के पास रुका। टेंपो में तीन युवक थे।

उसे भीतर खींचकर मुंह दबा लिया गया ताकि कोई उसकी चीख नहीं सुन सके। उसे मऊआइमा इलाके में एक घर में ले जाकर बंधक बना लिया गया। टेंपो में उसे खींचने वाले एक युवक ने उसे अपना नाम शिवम बताकर कहा कि वह उसे चाहता है और शादी करेगा।

रेखा ने विरोध किया तो उसे पीटा गया। धमकी दी गई कि शोर मचाया तो गला दबाकर मार दिया जाएगा। फिर एक रोज रेखा तो मऊआइमा थाने के पास मंदिर में ले जाकर जबरन उससे ब्याह भी कर लिया। बाद में पता चला कि वह शिवम नहीं बल्कि उसका नाम सरताज है।

रात में ताला तोड़कर घर से भागी रेखा

love jihad in allahabad 5
सरताज ने रेखा को अपनी दीदी के घर में बंधक बनाकर रखा था। रेखा ने उसके मोबाइल से चुपके से अपनी मां को फोनकर बताया। उसकी मां ने अपहरण के दूसरे ही रोज कैंट थाने जाकर शिकायत की तो पुलिस ने मुकदमा लिखा।

मगर मोबाइल नंबर जैसा अहम सुराग होने के बावजूद पुलिस रेखा को बरामद नहीं कर सकी। शुक्रवार को सरताज शराब के नशे में घर के दूसरे तल पर सोया था। उसकी दीदी समेत परिवार के लोग प्रतापगढ़ गए थे।

दरवाजे में अंदर से ताला लगा था। रेखा ने ताला तोड़ा और घर से भाग निकली। बस में बैठकर शहर पहुंची और फिर कैंट में अपने घर जाकर मां को पूरी दास्तां सुना दी।

मामला सरासर लव जेहाद का होने की खबर पाकर विहिप नेता शिवम द्विवेदी भी अपने साथी विजय पांडेय के साथ पहुंच गए। वे रेखा और उसकी मां को कैंट थाने ले गए। पुलिस ने रेखा से पूछताछ की फिर उसे महिला थाना भेज दिया। महिला थाने की पुलिस उसका मेडिकल टेस्ट कराएगी। इंस्पेक्टर एमएम अंसारी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

अपना कीमती सुझाव जरूर दे